प्रगतिशील ब्लॉग लेखक संघ. इसके द्वारा संचालित Blogger.
प्रगतिशील ब्लॉग लेखक संघ एक अंतर्राष्ट्रीय मंच है जहां आपके प्रगतिशील विचारों को सामूहिक जनचेतना से सीधे जोड़ने हेतु हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं !

एक ऐसी ई-पत्रिका जिसमें  आप साहित्य ,संस्कृति और सरोकार से एकसाथ रूबरू होते हैं . जहां आपकी सदिच्छा के अनुरूप सामग्रियां मिलती है. जो आपकी सृजनात्कता को पूरे विश्व की सृजनात्मकता से जोड़ने को सदैब प्रतिबद्ध रहती है.              अपनी रचनाएँ इस ई-मेल पर भेजें :

बम्पर छूट

20% की छूट


बूकिंग हेतु संपर्क करें :
या कॉल करें : 079-40260260

प्रगतिशील ब्लॉग लेखक संघ से संवंधित एक महत्वपूर्ण सूचना

बृहस्पतिवार, 17 मार्च 2011

1:- "प्रगतिशील ब्लॉग लेखक संघ" मे शामिल सभी प्रगतिशील लेखक मित्रो का स्वागत है

2:-"प्रगतिशील ब्लॉग लेखक संघ" यानी प्रब्लेस, जहां न क्षेत्र की बंदिशें हैं , न जाति और धर्म की....केवल एक ही बिरादरी है प्रगतिशील ब्लॉग लेखक संघ की, इसलिए  आप सभी इस  परिवार  के सम्मानित सदस्य है और आप सभी से उम्मीद है कि सदैव इस इस परिवार का मान रखेंगे और अपने पाठको को उत्तम और विवाद रहित पोस्ट  प्रदान करेंगे

3:- सभी साथी लेखको से आग्रह है कि किसी साथी लेखक  की  पोस्ट प्रकाशित होने के तुरंत बाद अपनी पोस्ट प्रकाशित करे

4:- दो पोस्टो के बीच मे कम से कम ३  घंटे का अंतराल अवश्य रखे ताकि नयी पोस्ट कुछ समय तक शीर्ष पर चमकती रहे और पाठको को उसे पढ़ने का मौका मिले

5:- कृपया अपनी पोस्ट के द्वारा किसी धर्म, जाति या किसी व्यक्ति विशेष पर ऐसा आक्षेप करे जिससे किसी प्रकार का विवाद खड़ा हो यदि किसी पोस्ट मे ऐसा किया जाता है तो उस पोस्ट  को   हटाने का ब्लॉग व्यवस्थापक को पूर्ण अधिकार होगा

6:- यदि संभव हो तो अपनी पोस्ट के प्रकाशन का समय नियत करे और ब्लॉग व्यवस्थापक को इस विषय मे सूचित करे पोस्टिंग के लिए शेड्यूल्ड ऑटो पोस्टिंग सेवा का इस्तेमाल करे

7:- ब्लॉग की देखरेख और किसी भी विवादपूर्ण स्थिति के निर्णय करने के लिए होली के बाद एक 5 या 7 सदस्य वाली सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा , आपमे से जो भी इस सलाहकार समिति का सदस्य बनने  के  इच्छुक हो वो ब्लॉग व्यवस्थापक से टिप्पणी या -मेल के द्वारा संपर्क करे

8:- यदि आप के पास इस ब्लॉग को बेहतर बनाने के लिए कोई सुझाव है तो आप के विचार सादर आमंत्रित है, यदि आप को कोई शिकायत है तो अवश्य अवगत कराये ।

भवदीय -
मनोज पाण्डेय
pragatishilblogar@gmail.com

7 comments:

ब्रजेश सिन्हा 17 मार्च 2011 7:57 pm  

समूह ब्लॉग की सफलता के लिए यह एक आवश्यक पहलू है और इस पर सभी को मिलकर सोचना होगा , सभी को मिलकर इन नियमों को तामिल करना होगा ....तभी एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने में हम सफल हो पायेंगे !

ghazalganga 17 मार्च 2011 8:26 pm  

मुझे लगता है कि स्क्रीन पर जाने के पहले हर पोस्ट पर एक नज़र डालने की व्यवस्था होनी चाहिए. लेखकों को हलके-फुल्के संपादन की इज़ाज़त देनी चाहिए. मेरे ख्याल में सलाहकार समिति के साथ एक एडिटोरियल बोर्ड का भी गठन होना चाहिए. यही बोर्ड सलाहकार समिति की भूमिका भी निभा सकती है.
----देवेन्द्र गौतम

akhtar khan akela 17 मार्च 2011 9:05 pm  

lgtaa he ab chintn or mnthn hone lgaa he ab bloging ki duniyaa prvaan chdhne lgi he bhtrin kama chl rha he svaagt he . akhtar khan akela kota rajsthan

Dinesh pareek 17 मार्च 2011 9:55 pm  

आपका ब्लॉग पसंद आया....इस उम्मीद में की आगे भी ऐसे ही रचनाये पड़ने को मिलेंगी कभी फुर्सत मिले तो नाचीज़ की दहलीज़ पर भी आयें-
http://vangaydinesh.blogspot.com/2011/03/blog-post_12.html

कौशलेन्द्र 26 मार्च 2011 9:21 pm  

चलित शीर्षक पट्टी के साथ ही यदि ताजी पोस्ट की तारीख और समय दे दिया जाय तो दो पोस्ट्स के बीच का उचित अंतराल बनाए रखना अधिक सरल हो जायगा.

हरीश सिंह 27 मार्च 2011 12:06 am  

निश्चित रूप से हा सामुदायिक ब्लॉग का उद्देश्य और नियम होना चाहिए. इससे मंच की गरिमा बढती है. साथ ही सभी लेखको को चाहिए की सामुदायिक ब्लॉग के नियमो का पालन करें इसका लाभ लेखको को ही मिलता है. आपकी बातों से सहमत. लेखन की इस दुनिया में मैं आप लोंगो से बहुत छोटा हू फिर भी जहा आवश्यकता पड़ेगी मैं सदैव हाज़िर रहूँगा. इस मंच के बारे में कोई नई सूचना हो तो हमें अवश्य भेंजे... editor.bhadohinews@gmail.com

Neelkamal Vaishnaw 2 अगस्त 2011 6:36 pm  

आपका ब्लॉग पसंद आया....इस उम्मीद में की आगे भी ऐसे ही रचनाये पड़ने को मिलेंगी

mujhe aapka link pradaan karne ka kasht kare
www.neelkamalkosir@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

About This Blog

भारतीय ब्लॉग्स का संपूर्ण मंच

join india

Blog Mandli

  © Blogger template The Professional Template II by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP