प्रगतिशील ब्लॉग लेखक संघ. Blogger द्वारा संचालित.
प्रगतिशील ब्लॉग लेखक संघ एक अंतर्राष्ट्रीय मंच है जहां आपके प्रगतिशील विचारों को सामूहिक जनचेतना से सीधे जोड़ने हेतु हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं !



ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हवा में उड़ रहा है आशियाना.

शनिवार, 4 जून 2011


हवा में उड़ रहा है आशियाना.
परिंदे का नहीं कोई ठिकाना.

हमेशा चूक हो जाती है हमसे
सही लगता नहीं कोई निशाना.

अभी सहरा में लाना है समंदर
अभी पत्थर पे है सब्ज़ा उगाना.

जिसे आंखों ने देखा सच वही है
किसी की बात में बिल्कुल न आना.

किसी को याद रखना सख्त मुश्किल
मगर उससे भी मुश्किल है भुलाना. 

निकलना रोज अंधेरी गली से
फिर अपने आप से आंखें चुराना.

न आयेंगे कभी हम दर पे तेरे
हमारे दर पे अब तुम भी न आना.

सभी बन्दूक की जद में खड़े थे
यहां हमला हुआ था कातिलाना. 

हमेशा मौत ने रुसवा किया है
मिला है जब भी जीने का बहाना.

----देवेंद्र गौतम  

(gazalganga.in)

Read more...

जिनकी मुझे तलाश है आखिर कहां गए.?

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011

कुछ रोज आसपास रहे.....

कुछ रोज आसपास रहे, फिर कहां गए. 
खुशरंग जिंदगी के मनाज़िर कहां गए.

बातिन में भी नहीं हैं बज़ाहिर कहां गए.
जिनकी मुझे तलाश है आखिर कहां गए.

महरूमियों के दर पे खड़े सोचते हैं हम 
वो हौसले हयात के आखिर कहां गए.

हर गाम पूछने लगीं सदरंग मंजिलें
बेकैफ रास्तों के मुसाफिर कहां गए.

आगे  पढ़ें  :

Read more...

ज़मीं की खाक में.....

मंगलवार, 8 मार्च 2011


ज़मीं की खाक में देखा गया है.
परिंदा जो बहुत ऊँचा उड़ा है.

हवा का काफिला ठहरा हुआ है.
फ़ज़ा के सर पे सन्नाटा जड़ा है.

मरासिम टूटने के बाद अक्सर
तआल्लुक और भी गहरा हुआ है.

ज़बां पर आएगा इक दिन यकीनन
मेरे सीने में कुछ ठहरा हुआ है.

नदी की बांध अब टूटी ही समझो
कि पानी सर के ऊपर जा रहा है.

कभी अहसास की कीमत लगी है
कभी जज़्बात का सौदा हुआ है.

तुम्हारे नाम सबकुछ कर चुके हैं
हमारे पास अब रखा ही क्या है.

कोई हलचल नहीं है ज़हनो-दिल में
तमन्नाओं का सूरज ढल चुका है.

संभलने के लिए बदलीं थीं राहें
वही आवारगी का सिलसिला है.

जिए या मर चुके अपनी बला से
मेरा गौतम से कोई वास्ता है?

----देवेन्द्र गौतम

Read more...
www.hamarivani.com

About This Blog

भारतीय ब्लॉग्स का संपूर्ण मंच

join india

Blog Mandli
चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी
apna blog

  © Blogger template The Professional Template II by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP