प्रगतिशील ब्लॉग लेखक संघ. Blogger द्वारा संचालित.
प्रगतिशील ब्लॉग लेखक संघ एक अंतर्राष्ट्रीय मंच है जहां आपके प्रगतिशील विचारों को सामूहिक जनचेतना से सीधे जोड़ने हेतु हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं !



kaushlendra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
kaushlendra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बाज़ार

बुधवार, 27 अप्रैल 2011

जिन्हें 
कभी घास नहीं डाली किसी ने 
वे ही आवारे 
अब अनायास 
बहुत महंगे हो गए हैं.
हवा का रुख माफ़िक देख कर 
हम भी अपने उत्पाद 
एक 'सुनिश्चित बाज़ार' में ला रहे हैं 
हमारा सेल्स मैन
हर भावी मुख्यमंत्री की गली में जाकर चिल्लाएगा -
एम.एल.ए.    ले लो ......  एम.एल.ए..........
एक से बढ़कर एक .......क्रिमिनल एम.एल.ए.
पाँच एक साथ लेने पर एक पुरौनी में मिलेगा .
जो अकेले ही 
जयललिता और ममता के काम 
एक साथ करेगा.
छः महीने तक 
दल बदल न करने की गारंटी है 
आपकी सुविधा के लिए  
आसान किश्तों में भी उपलब्ध है. 
पूरी तरह भारत में निर्मित 
कुछ स्वदेशी माल भी है 
जो इशारा पाते ही
अच्छी-खासी सरकार 
पल भर में गिराएगा
एक बार आज़माके देख लो 
पसंद न आये 
तो बदल कर दूसरा दे देंगे 
मगर ध्यान रखना 
बिका हुआ माल वापस नहीं लेंगे 
हम एम. एल. ए. बेचते हैं 
समर्थन नहीं 
जो कभी भी वापस ले लेंगे.  

Read more...

पत्थरों की जगह मिठाइयों की वारिश

शनिवार, 26 मार्च 2011


 
       ख़ूबसूरत व्यक्तित्व के धनी एक नौजवान जिनका नाम है अरमान अश्क़ (शक्ल से फ़रहा ख़ान के भाई लगते हैं ), कराची के निवासी हैं. इन दिनों भारत की ही तरह पाकिस्तान में भी क्रिकेट के बुख़ार से लोग पीड़ित हैं. मुक़ाबला  दोनों परम्परागत मुक़ाबलेवाजों का जो ठहरा. मैंने आज सुबह ही अरमान को मोहाली आने का न्योता भेजा और शर्त रख दी कि जो हारेगा वह जीतने वाले को मिठाई खिलाएगा. अरमान ने बड़े प्यारे अंदाज़ में मेरा न्योता तो स्वीकार किया पर शर्त मानने से इनकार कर दिया .....यह कहते हुए कि जीते कोई भी ...हम दोनों ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाएंगे. अरमान का प्रस्ताव भावुक कर देने वाला है ...खासकर इसलिए कि हमारे मुल्क एक-दूसरे के दुश्मन हैं. यह किसी से भी छिपा नहीं है. आप ज़रा सोचिये, दो पड़ोसी दुश्मन मुल्कों के दो वाशिंदे एक-दूसरे के लिए दिल खोलकर खड़े हैं. प्रेम में कहीं कोई दिखावा नहीं ...कोई छल नहीं .....कोई आश्वासन नहीं .....कोई करार नहीं .......फिर ये दुश्मनी की घोषणा किसने कर दी .........क्यों कर दी ? 

    अरमान को फूलों का शौक़ है ...मुझे भी ......और दोनों को ही गुलाब पसंद हैं. अरमान मुझे गुलाब भेजते रहते हैं .....और मैं बड़े प्यार से कराची की मोहब्बत को सहेजता रहता हूँ. मैं हैरान हूँ कि दोनों मुल्कों के हुक्मरानों ने दुश्मनी का ऐलान करते वक़्त हम से क्यों नहीं पूछा ? उन्हें क्या हक बनता है ऐसा करने का ? 


    बस तसल्ली इतनी है कि हम दोनों दुश्मन एक-दूसरे के घर में पत्थरों की जगह मिठाइयों की वारिश करने वाले हैं....फूलों की वारिश तो अरमान पहले से कर ही रहे हैं. काश हमारे हुक्मरान भी शामिल हो पाते इस वारिश में !           

Read more...
www.hamarivani.com

About This Blog

भारतीय ब्लॉग्स का संपूर्ण मंच

join india

Blog Mandli
चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी
apna blog

  © Blogger template The Professional Template II by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP