तबाही को आमंत्रित करती सभ्यता
शनिवार, 7 सितंबर 2019
पूरी दुनिया में हिन्दी को नयी ऊंचाई देने में सफल रही है परिकल्पना
सोमवार, 26 अगस्त 2019
सभाध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मिथिलेश दीक्षित ने कहा कि ‘‘परिकल्पना जिन पवित्र उद्देश्यों को लेकर काम कर रही है वह बहुत बड़ा काम है। परिकल्पना की सदस्य होने के नाते यदि मैं कहूँ कि परिकल्पना मुझमें बसती है और मैं परिकल्पना में तो शायद कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।‘‘
इस अवसर पर परिकल्पना परिवार के संस्थापकों मे से एक स्वर्गीय अविनाश वाचस्पति की स्मृति मे श्रीमती कुसुम वर्मा को परिकल्पना के द्वारा 11 हजार रुपये नकद के साथ अविनाश वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही परिकल्पना की नयी कार्यकारिणी का गठन हुआ और नए उत्तरदायित्व ग्रहण करने वाले सदस्यों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गयी। आप सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
बुधवार, 18 अक्टूबर 2017
मन के अंधियारे को दूर भगाएं
चलो प्रेम का दीप जलाएं
साथ चले न कोई जो तेरे
खुद को मन का साथी बना ले
असफलता से डर मत पगले
प्रयास के पथ को गले लगा ले
कोशिश की हार नही होती है
हर दिल मे ये विश्वास जगाएं
मन की अँधियारे को दूर भगाएँ
चलो प्रेम का दीप जलाएं
क्या तेरा है क्या मेरा है
ये जग दो दिन का बसेरा है
सद्कर्म किये जा पगले
हंस कर तू मिल सब से गले
मन का गुलाब सदा ही रहे खिला
संघर्ष कांटे है उनका भी संग निभाएँ
मन के अंधियारे को दूर भगाएँ
चलो प्रेम का दीप जलाएं
बिना भाव के मन पाषाण है
सबके कल्याण में तेरा भी कल्याण है
जहाँ भी प्रेम से मन सिंचित हो गया
धीर विश्वास भी वहीं पल्लिवत हो गया
रूठें न कभी भी जीवन मे अपने
भौतिक दौलत भले ही कम हो जाये।
मन के अंधियारे को दूर भगाएँ
चलो प्रेम का दीप जलाएं
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017
माननीय उच्चतम न्यायालय फैसला:
माननीय सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया वह आने वाले समय में भारतीय समाज के लिए दूरदर्शी परिणाम लाएगा।कानून तो पहले भी था। परंतु अब स्पष्ट हो चुका। है , कि 18 साल से कम उम्र की बालिका से यौन सम्बन्ध बनाना उसके पति के लिए भी अपराध होगा ।
माननीय अदालत ने इसे धर्म और मजहब के बंधन में नही बांधा है , यह निर्णय देश में समान रूप से लागू होगा तथा देश में महिलाओं के स्वतन्त्रता सम्बन्धी अधिकारों को सुरक्षित करने में एक नई इबारत लिखेगा। इसके फायदे बिभिन्न क्षेत्रों में होंगे जैसे स्वास्थ के क्षेत्र जहाँ कम उम्र में अनीमिया से महिला प्रसव के दौरान मर जाती है वही शिशु मृत्यु दर में भी कमी आएगी। हमारे देश व समाज मे बालविवाह के रूप में जो सामाजिक बुराई व्याप्त है , जिसके कारण आज भी भारत के कई प्रान्तों में अशिक्षा के कारण गांवों में कम उम्र में ही लड़कियों की शादी उनकी मर्जी के खिलाफ कर दी जाती है । जबकि वह आगे भी पढ़ना चाहती है। इस फैंसले से गांव हो या शहर समाज मे एक बदलाव आने की सम्भावना है। शिक्षा के क्षेत्र मे भी धीरे धीरे ही सही परन्तु बदलाव जरूर होगा। छोटी लड़कियों को अपनी पढ़ाई बचपन में ही छोड़ने के लिए बाध्य नही होना पड़ेगा।सुप्रीमकोर्ट के दिशा निर्देश का पालन शासन भी करेगा । अदालती फैसले के कारण समाज मे अब शादी के वक्त बहू लाते वक्त परिवार उसकी उम्र जरूर पूछेगा। आशा है यह फैसला आने वाले समय में महिलाओं के लिए ही नही हमारे पूरे समाज के लिये वरदान साबित होगा।
आई आई टी कानपुर में 26 से 29 अक्तूबर तक होना है अंतराग्नि महोत्सव
मंगलवार, 26 सितंबर 2017
हर वर्ष अंतराग्नि में 300 से अधिक महाविद्यालयों से लगभग 20000 प्रतिभागी शामिल होते है, जो अपने आप में इस महोत्सव की भव्यता को दर्शाता है। इस बार अंतराग्नि17 का आयोजन 26 से 29 अक्तूबर तक आई आई टी कानपुर में संपन्न होगा।
सत्यमेव जयते ! ... (?): अच्छी बात... गंदी बात
बुधवार, 5 जुलाई 2017
हमारे देश में इंसान भले ही अनगिनत धर्मों में बंटे रहे, विपक्ष का एक ही धर्म है और वह है, विरोध
सत्यमेव जयते ! ... (?): अच्छी बात... गंदी बात: बात ज्यादा पुरानी नहीं है। राष्ट्रऋषि सात समंदर पार देश अमेरिका गए थे। अच्छी बात है। हाल-फिल...
मनुष्य के आंतरिक और भावनात्मक पहलू को मजबूत करता है ब्लॉग लेखन :नीरज "नैथानी"
शनिवार, 1 जुलाई 2017
होली आयी रे आयी रे............।
रविवार, 12 मार्च 2017
सभी मित्रों को होली की बहुत बहुत शुभकामनायें। स्वरचित चन्द पंक्तियों के साथ
होली में सब हो जाओ
रंग विरंगे लाल
उर में भर लो नेह को
न रहे कोई मलाल
प्रेम रंग रंगों देश तुम
सब नफरत धुल जाय
एकता के हवन कुंड में
विवाद सारे भस्माय।
पहाड़ मनुवादी हैं
शनिवार, 21 जनवरी 2017
इन सबसे वंचित रखा है
साइन बोर्ड पर उनका नाम लिख देंगे
-"पहाड़"








